Header Ads Widget

Purchase Voucher Class with fast entry mode in Tally

What is voucher class in Tally and how to create?

हैल्लो दोस्तों, आज हम बात करेंगे टैली में वाउचर क्लास के बारे में, वाउचर क्लास के द्वारा आप किसी भी प्रकार की एंट्री सिर्फ कुछ सेकण्ड्स में कर सकते है| आसान शब्दों में कहूँ तो वाउचर क्लास एंट्री करने का सबसे फ़ास्ट तरीका है| वाउचर क्लास किसी भी  वाउचर का बनाया जा सकता है| सेल्स, परचेस, पेमेंट, रिसीप्ट, जर्नल, क्रेडिट नोट, डेबिट नोट आप किसी भी वाउचर  की क्लास बना सकते है, और किसी भी तरह की क्लास बनायीं जा सकती है|
उदाहरण के तौर पर, यदि आप बिना स्टॉक के एंट्री करना चाहते है तो वो भी आप कर सकते है, अगर आप स्टॉक के साथ करना चाहते है तो वो भी आप कर सकते है| अगर आप सर्विस इंडस्ट्री में है तो भी आप वाउचर क्लास बना सकते है|



तो आइये जानते है कैसे वाउचर क्लास बनायीं जाती है और ये कैसे काम करती है?

सबसे पहले आप टैली के गेटवे में एकाउंटिंग इन्फो में जाइये, फिर वाउचर टाइप में जाइये और आल्टर सेलेक्ट कीजिये आपके सामने वाउचर की लिस्ट ओपन हो जाएगी | परचेस वाउचर को सेलेक्ट कीजिये| अब स्क्रीन पर आपको सबसे लास्ट में नेम ऑफ़ क्लास दिखाई देगा| 

ज़ाहिर सी बात है की जी एस टी के अंतर्गत दो तरह की ट्रांसक्शन होती है 

1. इंटरस्टेट 
2. इन्ट्रास्टेटे

तो सबसे पहले क्लास नाम में इंटरस्टेट टाइप करेंगे, और कुछ इस तरह की विंडो आपके सामने खुलेगी


ऊपर दी गयी इमेज में सिर्फ  परचेस लेजर को दिखाया गया है और उस पर IGST चार्ज करना है| अब आपको  वाउचर टाइप को सेव करना है और नया परचेस वाउचर बनाना है | अब आप F9 प्रेस करेंगे तो आपके सामने वाउचर की क्लास दिखाई देगी जिसे आपको सेलेक्ट करना है



सेलेक्ट करते ही आपके वाउचर में IGST अपने आप शो होने लगेगा आपको बस ये ध्यान रखना है की आपके वाउचर का इन्वेंटरी मोड चालू  होना चाहिए |

अब आप नेम ऑफ़ आइटम में स्टॉक डालेंगे और ध्यान रहे  की आपके स्टॉक की टैक्स रेट पहले से बनी हुई होनी चाहिए| जैसे ही आप स्टॉक का नाम सेलेक्ट करेंगे वैसे ही टैक्स अपने आप चार्ज हो जायेगा|

अब बात करते है खर्चे के क्लास की

तो जैसा की ऊपर बताया गया आपको वही मेथड फिर से अपनाना है| बस आपको एक्सपेंसेस के लेजर को सेलेक्ट करना है परचेस की जगह, नीचे दी गयी पिक्चर देखिये


अब फिर परचेस वाउचर बनाइये और F9 प्रेस कीजिये| अब आपको वहां पर 2 तरह के वाउचर क्लास दिखाई देंगे, आपको एक्सपेंसेस वाला सेलेक्ट करना है


इसी तरह से आप सेल्स, जर्नल, पेमेंट और बाकी  वाउचर टाइप्स की क्लास भी बना सकते है|

अगर वाउचर क्लास में किसी भी तरह की परेशानी हो तो आप हमें निम्नलिखित तरीके से संपर्क कर सकते है

Facebook : www.facebook.com/tallyknowledge
Twitter: www.twitter.com/tallyknowledge
Youtube: https://www.youtube.com/user/mytopli?sub_confirmation=1

आप हमें व्हाट्सप्प पर 8920287934 पर भी संपर्क कर सकते है| 

Post a Comment

0 Comments