Header Ads Widget

Tally Prime mein Ledger kaise banaye?

टैली प्राइम में लेजर कैसे बनाएं ?

दोस्तों जैसा की आप जानते है की टैली प्राइम नया वर्ज़न है टैली का | अभी भी काफी सारे लोग टैली के पुराने वर्जन पर ही काम कर रहे है क्यूंकि उन्हें नए वर्जन की नयी अधिक जानकारी नहीं है | तो जो भी नए टैली प्राइम के यूजर  हमसे जुड़ रहे है उनके लिए हमारे टुटोरिअल्स काफी फायदेमंद साबित होंगे| 

टैली प्राइम में लेजर बनाना उतना ही आसान है जितना पिछले वर्जन में था बस यहाँ पर ऑप्शन्स थोड़े बदल दिए गए है | 

लेजर बनाने के लिए सबसे पहले आपको टैली प्राइम के गेट वे ऑफ़ टैली पर जाना होगा, यानी की टैली का पहला पेज |  वहां पर आपको Create का ऑप्शन दिखाई देगा कुछ ऐसे (नीचे दी गयी तस्वीर देखिये)

    

Create पर जाकर enter प्रेस करेंगे तो आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी जहाँ पर आपको Accounting Master, Inventory Master, Statutory Master और Statutory Details नाम के ऑप्शन देखेंगे ( नीचे दी गयी फोटो देखें)



अब आपको Accounting  Master  में लेज़र पर जाके enter प्रेस करना है (नीचे दी गए फोटो देखें)


अगर आपकी स्क्रीन पर इतने ऑप्शन नहीं आ रहे है तो आपको Show More Configuration और Show All Configuration ऑप्शन को Yes करना होगा, उसके बाद ये सभी ऑप्शन आपको दिखाई देंगे 

इनमे से जो भी डिटेल आपको अपने लेजर के लिए चाहिए उसे यस कर दीजिये| 

अब लेजर बनाइये, एक उदहारण के तौर पर लेजर बनाना नीचे की फोटो में देख सकते है 


लेजर बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातें है 
  1. लेजर का नाम सही लिखा हो 
  2. लेजर की ग्रुपिंग सही हेड में हो 
  3.  लेजर में एड्रेस की डिटेल्स सही भरी हो (क्रेडिटर्स और डेब्टर्स के लिए)
  4. अगर पार्टी की बैंक डिटेल्स है तो वो सही से भरी जाए 
  5. अगर पार्टी पर टीडीएस की कटौती होनी है तो उसका पैन नंबर सही हो 
  6. पार्टी का GSTIN सही लिखा हो 
  7. अगर पार्टी से सम्बंधित किसी व्यक्ति का कांटेक्ट या ईमेल है तो वो सही से भरा हो 
  8. सबसे महत्वपूर्ण बात की जिन ऑप्शन की आपको ज़रूरत है सिर्फ वही भरें 
इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए आप लेजर बनाएंगे तो कभी गलती नहीं होगी और आपकी एकाउंटिंग स्किल्स मज़बूत होंगी| उम्मीद है आपको पोस्ट पसंद आयी होगी | किसी भी प्रकार की मदद या परेशानी होने पर आप हमें 
हमारे व्हाट्सप्प पर संपर्क कर सकते है (+91 - 8920287934)

Post a Comment

0 Comments